Get App

Budget 2020: फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा, मजबूत है इकोनॉमी की बुनियाद

निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2020 पर 1:29 PM
Budget 2020: फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा, मजबूत है इकोनॉमी की बुनियाद

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि इकोनॉमी की बुनियाद मजबूत और महंगाई कंट्रोल में है। उन्होंने कहा कि बैंकों ने अपना बहीखाता दुरुस्त किया है।

बजट पेश करते हुए फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा कि इसका मकसद इनकम बढ़ाना और लोगों की क्रय शक्ति (परचेज पावर) बढ़ाना है। उन्होंने आगे कहा कि फिस्कल ईयर 2014-15 के दौरान सरकार ने गवर्नेंस पर फोकस बढ़ाया था।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। केंद्र सरकार का कर्ज 2014 में 52.2 फीसदी से घटकर GDP का 48.7 फीसदी हो गया है।

साल 2020-21 का केंद्रीय बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि साल 2014-19 में 4.5 फीसदी की औसत वृद्धि के साथ 7.4 फीसदी पार कर गया।

निर्मला सीतारमण ने अफोर्डेबल हाउस, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर और आयुष्मान भारत जैसी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें